ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

देश के बड़े मीडिया समूह भास्कर के मालिकों के यहां छापेमारी, आयकर विभाग टैक्स चोरी की कर रहा जांच

DESK : देश के बड़े मीडिया समूह में शुमार किए जाने वाले भास्कर ग्रुप के मालिकों के घर आयकर विभाग ने छापेमारी की है. आयकर विभाग के सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक आधी रात के वक्त

देश के बड़े मीडिया समूह भास्कर के मालिकों के यहां छापेमारी, आयकर विभाग टैक्स चोरी की कर रहा जांच
First Bihar
2 मिनट

DESK : देश के बड़े मीडिया समूह में शुमार किए जाने वाले भास्कर ग्रुप के मालिकों के घर आयकर विभाग ने छापेमारी की है. आयकर विभाग के सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक आधी रात के वक्त कंपनी के सभी कार्यालयों के साथ-साथ मालिकों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की गई. इनकम टैक्स इन्वेस्टिगेशन विंग की छापेमारी फिलहाल भास्कर के नोएडा जयपुर और अहमदाबाद कार्यालय पर की गई है.


भास्कर समूह के खिलाफ इनकम टैक्स की यह बड़ी कार्रवाई है. भास्कर के दफ्तर में मौजूद सभी कर्मियों के फोन को भी जब्त कर लिया गया है. किसी को बाहर जाने की इजाजत नहीं है. आयकर विभाग को ऐसा लगता है कि भास्कर प्रबंधन से जुड़े लोगों ने टैक्स की चोरी की है. ईडी और लोकल पुलिस का भी सपोर्ट लेकर पहुंची. आयकर विभाग की टीम सर दस्तावेज की जांच कर रही है. छापेमारी में 100 से ज्यादा अधिकारियों और कर्मियों को शामिल किया गया है.


भास्कर समूह की पहचान एक ऐसे मीडिया हाउस के तौर पर रही है, जो बेबाकी से अपनी खबरें और रिपोर्ट पाठकों तक के पहुंचाता है. भास्कर समूह पर छापेमारी को लेकर कांग्रेस ने अब सवाल खड़े किए हैं. कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए लिखा है. "रेड जीवी जी, प्रेस की आज़ादी पर कायरतापूर्ण हमला ! दैनिक भास्कर के भोपाल, जयपुर और अहमदाबाद कार्यालय पर अब इनकम टैक्स के छापे । लोकतंत्र की आवाज़ को “रेडराज” से नही दबा पाएँगे।"


राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि "जब जब साहेब डरते हैं, तब तब “रेड” वो करते हैं !"