ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

अफगानिस्तान में तालिबानी कहर, बकरीद के पहले राष्ट्रपति भवन के पास दागे रॉकेट

DESK : अफगानिस्तान में तालिबान का कहर जारी है. अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन के पास तालिबानी लड़ाकों ने रॉकेट दागे हैं. बकरीद के मौके पर भी तालिबान ने अफगानिस्तान सरकार को राह

अफगानिस्तान में तालिबानी कहर, बकरीद के पहले राष्ट्रपति भवन के पास दागे रॉकेट
First Bihar
2 मिनट

DESK : अफगानिस्तान में तालिबान का कहर जारी है. अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन के पास तालिबानी लड़ाकों ने रॉकेट दागे हैं. बकरीद के मौके पर भी तालिबान ने अफगानिस्तान सरकार को राहत नहीं दी है. तालिबान ने लगातार अफगानिस्तान के कई प्रमुख शहरों पर एक-एक कर कब्जा कर रहा है. बकरीद की नमाज के दौरान में तालिबानी लड़ाकों ने राष्ट्रपति भवन के पास रॉकेट दागे इस हमले में कई लोगों के घायल होने की खबर है.


जिस वक्त तालिबानी लड़ाकों ने रॉकेट दागे, उस वक्त ईद की नमाज अदा की जा रही थी. यह धमाका राष्ट्रपति भवन के बिल्कुल पास में हुआ है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक अब तक के इस हमले में कितने लोग मारे गए हैं. इसकी खबर नहीं मिल पाई है. तालिबान और अग्रणी स्थान सरकार के बीच लगातार सत्ता को लेकर संघर्ष जारी है.


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन पर हमले की कोशिश की गई है और हमलावरों के निशाने पर अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी थे. हालांकि, हमला किसने किया है, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन अफगान मीडिया ने कहा है कि अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन को निशाना बनाकर रॉकेट दागा गया था. 


आपको बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान लगातार पांव फैला रहा है और लगातार नये नये क्षेत्र पर कब्जा कर रहा है. दूसरी तरफ तालिबान शांति वार्ता में भी शामिल है. रिपोर्ट है कि तालिबान को पाकिस्तान पूरी तरह से समर्थन दे रहा है और हथियारों के साथ पैसे पहुंचा रहा है. पिछले हफ्ते भी तालिबान को पाकिस्तान ने बेहद शातिर प्लान बनाते हुए करीब 2 अरब रुपये पहुंचाए हैं.