ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

निर्भया केस : पटियाला हाउस कोर्ट में दोषियों के डेथ वारंट पर टल गई सुनवाई, 7 जनवरी को होगा फैसला

DELHI : निर्भया गैंगरेप मामले में सभी दोषियों के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट में डेथ वारंट पर सुनवाई टल गई है. अब सभी दोषियों पर 7 जनवरी को पटियाला हाईकोर्ट में सुनवा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : निर्भया गैंगरेप मामले में सभी दोषियों के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट में डेथ वारंट पर सुनवाई टल गई है. अब सभी दोषियों पर 7 जनवरी को पटियाला हाईकोर्ट में सुनवाई की जाएगी. 

इससे पहले आज सुप्रीम कोर्ट ने अक्षय के वकील एपी सिंह की ओर से तमाम दलील सुनने के बाद अक्षय की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी. यानी सुप्रीम कोर्ट ने अक्षय की सजा को बरकरार रखा है. 

 पटियाला हाउस कोर्ट के जज ने सुनवाई के दौरान कहा कि दया याचिका खारिज होने के बाद मुझे डेथ वारंट जारी करना चाहिए. मेरे पास मामला एक साल से लंबित है. दोषियों ने अब तक सब कानूनी विकल्प इस्तेमाल नहीं किए हैं. जज ने कहा कि मुकेश के लिए कोई नहीं आया है. उसने मुझे वीडियो कांफ्रेंसिंग में बताया था कि एम एल शर्मा उसके वकील हैं. कम से कम उसको कोई वकील मिलना चाहिए.