ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

पतंजलि ने लॉन्च की कोरोना की दवा, 7 दिन में ठीक करने का किया दावा

DESK : योग गुरु बाबा रामदेव के पतंजलि आयुर्वेद ने हरिद्वार में मंगलवार को कोरोना वायरस की पहली आयुर्वेदिक दवा लॉन्च की. क्लीनिकल ट्रायल के बाद पतंजलि ने यह दवा तैयार की है. इसके साथ ही कंपनी के तरफ

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : योग गुरु बाबा रामदेव के पतंजलि आयुर्वेद ने हरिद्वार में मंगलवार को कोरोना वायरस की पहली आयुर्वेदिक दवा लॉन्च की. क्लीनिकल ट्रायल के बाद पतंजलि ने यह दवा तैयार की है. इसके साथ ही कंपनी के तरफ से इस दवा से 7 दिन में कोरोना ठीक होने का दावा किया गया है.  कोरोना को ठीक करने वाली दवा कोरोनिल किट बाजार में 545 रुपए में मिलेगी.

दवा के लॉन्च के टाइम बाबा रामदेव ने कहा, 'पूरा देश और दुनिया जिस क्षण की प्रतीक्षा कर रहा था आज वो आ गया है. कोरोना की पहली आयुर्वेदिक दवा तैयार हो गई है. इस दवा से हम कोरोना की हर तरह की जटिलता को नियंत्रित कर पाए. इस दवा से तीन दिन के अंदर 69 फीसदी मरीज रिकवर हो गए यानी पॉजिटिव से निगेटिव हो गए. इस दवा के जरिए 7 दिन में 100 फीसदी मरीज ठीक हुए हैं. इस दवा का ट्रायल 280 लोगों पर किया गया है. वहीं उन्होंने दावा किया है कि इस दवाई का सौ फीसदी रिकवरी रेट है और डेथ रेट शून्य है. ' 

आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि दवा में अश्वगंधा, गिलोय, तुलसी, श्वसारि रस व अणु तेल हैं. यह दवा अपने प्रयोग, इलाज और प्रभाव के आधार पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी प्रमुख संस्थानों, जर्नल आदि से प्रामाणिक है.