ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट : हादसे में पांच महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत : कई मजदूर घायल ; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

DESK : पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट की घटना में तमिलनाडु में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल बताए जाते हैं। मृतकों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं। धमाका इतना जोरदा

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट : हादसे में पांच महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत : कई मजदूर घायल ; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट की घटना में तमिलनाडु में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल बताए जाते हैं। मृतकों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं। धमाका इतना जोरदार था कि पूरा इलाका थर्रा गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।


जानकारी के मुताबिक, विरुधुनगर जिले के शिवकाशी स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया है। हर दिन की तरह गुरुवार को भी पटाखा फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। तभी फैक्ट्री में रखे पटाखे की ढेर मे विस्फोट हो गया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंची।


रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान फैक्ट्री के भीतर से फायर ब्रिगेड की टीम ने कुल आठ शवों को बाहर निकाला है। जिसमें पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। हादसे में घायल हुए लोगों को नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे वरीय अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया है और जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी है।