ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, अबतक 11 लोगों की मौत

DESK : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई है. घटना तमिलनाडु के विरुधुनगर की बताई जा रही है. घटना के बाद आग की चपेट में

पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, अबतक 11 लोगों की मौत
First Bihar
2 मिनट

DESK : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई है. घटना तमिलनाडु के विरुधुनगर की बताई जा रही है. घटना के बाद आग की चपेट में आये सभी लोगों को इलाज के लिए आनन-फानन में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 


हालांकि अब तक मिले आंकड़ों के अनुसार आग में झुलसने वालों की संख्या 20 से ज्यादा बताई जा रही है. बता दें कि सत्तुर के पास अचानकुलम स्थित फैक्ट्री में आग के बाद कई धमाके हुए. मौके पर दमकल की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन पटाखा फैक्ट्री के अंदर बार-बार विस्फोट हो रहा है.


इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने भी दुःख व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री ने कहा है- ''तमिलनाडु के विरुधुनगर में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में लगी आग की घटना दुखद है. दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. उम्मीद करता हूं कि जो भी घायल हुए हैं वे जल्दी ही ठीक हो जाएंगे. इस घटना से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए प्रशासन काम कर रहा है.''