ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका: दो मंजिला मकान हुआ ध्वस्त, तीन लोगों की हालत नाजुक

DESK: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में अवैध तरीके से संचालित एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है। धमाका इतना जबरदस्त था कि दो मंजिला मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। इस हादसे में ती

पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका: दो मंजिला मकान हुआ ध्वस्त, तीन लोगों की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में अवैध तरीके से संचालित एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है। धमाका इतना जबरदस्त था कि दो मंजिला मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। इस हादसे में तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घटना बारासवगर के करनाईपुर के पास की है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रगेड की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुबह 11 बजे के आसपास यह धमाका हुआ है। धमाके की आवाज इतनी तेज थी की आसपास का इलाका थर्रा उठा।


जानकारी के मुताबिक सुनील गौतम के घर में अवैध तरीके से पटाखा फैक्ट्री को संचालित किया जा रहा था। गुरुवार की सुबह फैक्ट्री में पटाखा बनाने का काम चल रहा था, तभी जोरदार धमाका हो गया और दो मंजिला मकान जमींदोज हो गया। धमाके के बाद फैक्ट्री में ऱखे पटाखे में आग लग गई, जिसके कारण आतिशबाजी होती रही।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या पटाखे के विस्फोट की बात सामने आ रही है लेकिन सभी पहलूओं पर जांच की जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।