ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

पैसेंजर्स से भरी बस का एक्सीडेंट, 4 लोगों की मौत, 10 से ज्यादा घायल

DESK : सुबह-सवेरे दर्दनाक रोड एक्सीडेंट में चार लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बस और DCM में जोरदार टक्कर होने की वजह से यह हादसा हुआ. इसमें चार लोगों की मौत हो गई जबकि 10

पैसेंजर्स से भरी बस का एक्सीडेंट, 4 लोगों की मौत, 10 से ज्यादा घायल
First Bihar
2 मिनट

DESK : सुबह-सवेरे दर्दनाक रोड एक्सीडेंट में चार लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बस और DCM में जोरदार टक्कर होने की वजह से यह हादसा हुआ. इसमें चार लोगों की मौत हो गई जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हैं. सभी घायलों कि इलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया है. वहीं, इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया है. पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है. 


घटना आगरा के एत्मादपुर थाना इलाके के आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर छलेसर ओवर ब्रिज पर हुआ. जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे-2 के छलेसर फ्लाईओवर पर तरबूज से भरा DCM रात को खराब हो गया था. चालक ने उसे डिवाइडर की साइड में ही खड़ा कर दिया था. गुरुवार तड़के कानपुर से आगरा आ रही फोर्ट डिपो की बस इसी DCM में जा टकराई. 


बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर होने के बाद बस डिवाइडर पर चढ़ गई. हादसे में बस में सवार चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, 10 से ज्यादा पैसेंजर्स घायल बताए जा रहे हैं. हादसे की सूचना पर मिलते ही पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. अब तक 10 लोगों घायलों को बाहर निकाला जा चुका है. SN मेडिकल कॉलेज में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है.