ब्रेकिंग
बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से 216 लीटर शराब बरामद✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से 216 लीटर शराब बरामद✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?

देशद्रोह के मामले में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को मिली फांसी की सजा

ISLAMABAD: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को फांसी की सजा मिली है. पाकिस्तान की विशेष अदालत ने परवेज मुशर्रफ को मौत की सजा सुनाई है. देशद्रोह का दोषी पाये जाने पर

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

ISLAMABAD: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को फांसी की सजा मिली है. पाकिस्तान की विशेष अदालत ने परवेज मुशर्रफ को मौत की सजा सुनाई है. देशद्रोह का दोषी पाये जाने पर कोर्ट ने उन्हें फांसी की सजा दी है. पाकिस्तान की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति को भगोड़ा करार दिया है. 


आपको बता दें कि परवेज मुशर्रफ पर 3 नवंबर 2007 को पाकिस्तान पर इमरजेंसी लगाने के लिए देशद्रोह का केस दर्ज किया गया था. इस मामले में दिसंबर 2013 में सुनवाई शुरू हुई थी. मुशर्रफ ने 1999 से 2008 तक पाकिस्तान में शासन किया. पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो और लाल मस्जिद के धार्मिक गुरु की हत्या के मामले में उन्हें भगोड़ा घोषित किया जा चुका है.


मुशर्रफ पर दिसंबर 2013 में मामला दर्ज किया गया था. उन्हें 31 मार्च 2014 को दोषी पाया गया था. अभियोजन पक्ष ने सितंबर तक मुशर्रफ के खिलाफ सभी सबूत पेश कर दिए थे. हालांकि, अलग-अलग अपीलीय फोरम में मामला चलने की वजह से सैन्य तानाशाह का मामला टलता चला गया. मुशर्रफ ने इसी का फायदा उठाते हुए मार्च 2016 में पाकिस्तान छोड़ दिया और दुबई चले गए.