ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पापा को आखिरी कॉल और फिर मॉडल ने छत से लगाई छलांग, जानिए वजह

DESK : एक उभरती हुई मॉडल ने होटल की छत से कूद कर अपनी जान देने की कोशिश की। खबर राजस्थान के जोधपुर से है जहां तेजी से उभरती हुई मॉडल गुनगुन ने एक होटल की छठी मंजिल से कूदकर सुसाइड

पापा को आखिरी कॉल और फिर मॉडल ने छत से लगाई छलांग, जानिए वजह
First Bihar
2 मिनट

DESK : एक उभरती हुई मॉडल ने होटल की छत से कूद कर अपनी जान देने की कोशिश की। खबर राजस्थान के जोधपुर से है जहां तेजी से उभरती हुई मॉडल गुनगुन ने एक होटल की छठी मंजिल से कूदकर सुसाइड का प्रयास किया है। गुनगन मॉडलिं करती है और शनिवार को ही उदयपुर से जयपुर पहुंची थी. 


रविवार को उसने होटल की छठी मंजिल पर खड़े होकर अपने पापा को फोन लगाया और उसके बाद नीचे छलांग लगा दी. इसके बाद मॉडल के पिता ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी पुलिस होटल पहुंची तो गुनगुन बेहोश पड़ी हुई थी. तत्काल उसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.


जोधपुर के रातानाडा होटल की छठी इंप्लोर से छलांग लगाने वाली मॉडल गुनगुन उपाध्याय के पिता गणेश उपाध्याय हैं. गुनगुन की किस्मत अच्छी है कि उसकी जान बच गई है लेकिन उसके चेस्ट और पैर में कई जगह पर फ्रैक्चर है. उसे काफी गंभीर चोट भी आई है. फिलहाल वह बात कर पाने की स्थिति में नहीं है. पुलिस का कहना है कि होश में आने  के बाद ही गुनगुन सुसाइड अटेम्प्ट की वजह बता सकती है.


मॉडल के पिता जोधपुर मंडी में कारोबार करते हैं. उन्होंने फिलहाल यह भी नहीं बताया है कि सुसाइड अटेम्प्ट करने से पहले उनकी बेटी ने फोन पर क्या कहा था. पूरा परिवार गंभीर सदमे में है. गुनगुन के बारे में जो जानकारी मिली है वह मॉडलिंग की दुनिया में बड़ी तेजी से उभर रही थी और पिछले दिनों उसने कई असाइनमेंट भी साइन किए थे.