ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पंजाब : गैस लीक होने से 11 की मौत, VIP इलाके में बने मिल्क बूथ में हुआ हादसा, पूरा इलाका सील

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर पंजाब से निकल कर सामने आ रही है। जहां रविवार सुबह गैस लिक होने से 11 लोगों की मौत हो गयी है। जिसमें 5 महिलाओं और 4 पुरुषों समेत 2 बच्चे शामिल हैं। ब

पंजाब : गैस लीक होने से 11 की मौत,  VIP इलाके में बने मिल्क बूथ में हुआ हादसा, पूरा इलाका सील
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर पंजाब से निकल कर सामने आ रही है। जहां रविवार सुबह गैस लिक होने से 11 लोगों की मौत हो गयी है। जिसमें  5 महिलाओं और 4 पुरुषों समेत 2 बच्चे शामिल हैं। बच्चों की उम्र 10 और 13 साल है। यह हादसा लुधियाना शहर के  ग्यासपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के नजदीक एक इमारत में बने मिल्क बूथ में हुआ है। 


वहीं, इस घटना को लेकर लुधियाना की एसडीएम स्वाति ने बताया कि गैस रिसाव के बाद 12 लोग बेहोश भी हो गए। घटना के बाद मेडिकल, फायर ब्रिगेड, पुलिस और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। बीमार हुए लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि इमारत में मिल्क बूथ खुला हुआ था और जो भी सुबह यहां दूध लेने गया वह बेहोश हो गया। फिलहाल प्रशासन ने इमारत के आसपास एक किलोमीटर के इलाके को सील कर दिया है।


इसके साथ ही इस घटना को लेकर पुलिस कमिश्नर मनदीप सिद्धू ने बताया कि सीवर में तेजाब की वजह से ऐसा हो सकता है या अंदर किसी कैमिकल की मौजूदगी इस गैस की वजह हो सकती है। हालांकि जांच के बाद ही औपचारिक तौर पर कुछ कहा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में जिन 11 लोगों की मौत हुई है उनमें से अधिकतर एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं. इसके अलावा इस हादसे में कुछ पालतू जानवरों की मौत की खबर भी सामने आ रही है. हालांकि गैस कैसे लीक हुई, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं। 


इधर, इस घटना को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा, लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्ट्री से गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद है. पुलिस, सरकार और NDRF की टीम मौके पर मौजूद है. हर संभव मदद की जा रही है।