ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

पंचतत्व में विलीन हुईं लता मंगेशकर, नम आंखों से भाई ने दी मुखाग्नि

DESK: भारत रत्न लता मंगेशकर पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता दी को श्र

पंचतत्व में विलीन हुईं लता मंगेशकर, नम आंखों से भाई ने दी मुखाग्नि
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: भारत रत्न लता मंगेशकर पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता दी को श्रद्धांजलि अर्पित की। लता जी को उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने नम आंखों से मुखाग्नि दी। 


इस दौरान राजनीति, खेल, मनोरंजन जगत सहित कई क्षेत्रों के लोग इस अंतिम यात्रा में शामिल हुए। लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। लता जी को नमन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी। वही बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, राज ठाकरे, पीयूष गोयल, आदित्य ठाकरे सहित कई दिग्गजों ने भी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। 


गौरतलब है कि महान गायिका लता मंगेशकर का निधन रविवार की सुबह मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल में कोरोना से जंग लड़ते हुए 92 साल की उम्र में हो गया। पिछले 29 दिनों से वे अस्पताल में एडमिट थी जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी।


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने निधन पर दुख जताया। लताजी को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें दुनिया की महान गायिका बताया। इमरान ख़ान ने ट्विटर पर लिखा कि "लता मंगेशकर के निधन से भारतीय उपमहाद्वीप ने ऐसे महान गायकों में से एक को खो दिया, जिन्हें दुनिया जानती है. उनके गीतों को सुनकर दुनियाभर में इतने सारे लोगों को ख़ूब आनंद मिला है."  


नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने गायिका लता मंगेशकर को उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। नेपाल की राष्ट्रपति ने कहा कि नेपाल के कई गानों को अपनी सुरीली आवाज़ दे चुकीं लता मंगेशकर के निधन से वह शोक में हैं। बिद्या देवी भंडारी ने ट्विटर पर लिखा कि "अपनी सुरीली आवाज़ से कई नेपाली गानों को सजाने वाली प्रसिद्ध भारतीय गायिका लता मंगेशकर के निधन से दुखी हूं. असाधारण प्रतिभा की धनी लता मंगेशकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं"






पंचतत्व में विलीन हुईं लता मंगेशकर, नम आंखों से भाई ने दी मुखाग्नि


पंचतत्व में विलीन हुईं लता मंगेशकर, नम आंखों से भाई ने दी मुखाग्नि


पंचतत्व में विलीन हुईं लता मंगेशकर, नम आंखों से भाई ने दी मुखाग्नि


पंचतत्व में विलीन हुईं लता मंगेशकर, नम आंखों से भाई ने दी मुखाग्नि

टैग्स