ब्रेकिंग
UCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू

TEACHER NEWS : पाकिस्तान से इंडिया पहुंची शुमायला खान, करने लगी सरकारी टीचर की नौकरी;अब बच्चों को पढ़ाने लगी तो ...

TEACHER NEWS: फर्जी प्रमाण पत्र से सहायक टीचर बनी पाकिस्तानी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आइए जानें पूरा मामला क्या है और पूरी खबर क्या है

TEACHER NEWS:
पाकिस्तानी लड़की बनी टीचर
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

TEACHER NEWS: यदि आपसे यह सवाल किया जाए कि टीचर बनने के लिए सबसे अहम दस्तावेज क्या होते हैं। तो आपलोग अमूमन यह कहेंगे कि इसके लिए सबसे अहम है आपके पास इसकी परीक्षा में शामिल होने के लिए डिग्री होनी चाहिए। लेकिन,इसके बाद यह सवाल किया जाए कि इसके लिए कहां का नागरिक होना जरूरी है तो आप एक सुर में जवाब देंगे कि भारतीय नागरिक होना जरूरी है। लेकिन,अब हम आपको एक ऐसी जानकारी देंगे जिसे जान कर आप भी दंग रह जाएंगे कि आखिर ऐसा क्यों और कैसे हुआ ?


दरअसल, यह कहानी है एक लड़की का जिसने  फेक डाक्यूमेंट के जरिये बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक टीचर की नौकरी कर ली। सबसे बड़ी बात यह है कि यह लड़की भारत की नागरिक ही नहीं है बल्कि यह पाकिस्तान की रहने वाली है। इसके बाबजूद भारत के स्कूल में टीचर बन गई। इसके बाद अब इसको लेकर हर कोई दंग रह गया कि आखिर कितनी बड़ी गलती हुई तो हुई कैसे ? अब इस मामले का सच सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 


पुलिस ने बताया कि प्रखंड शिक्षा अधिकारी(BEO) कि शिकायत पर इस टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कि गई है। उनके खिलाफ धोखाधड़ी और दस्तावेजों में हेराफेरी के आरोप में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस टीचर का नाम  शुमायला खान है। इसने फेक डाक्यूमेंट के जरिये बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक टीचर के पद पर नौकरी हासिल किया है। 


पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुमायला खान वास्तव में पाकिस्तानी नागरिक हैं। उन्होंने तथ्यों को छिपाते हुए फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाया। इसके बाद उसने नौकरी हासिल की। जबकि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शुमायला खान को निलंबित कर दिया। इसके बाद, उन्हें नियुक्ति तिथि से पद से भी हटा दिया गया। बताया जा रहा है कि शुमायला खान ने खुद को मूल रूप से रामपुर के बजरोही टोला निवासी बताया था। उसकी नियुक्ति छह नवंबर 2015 में हुई थी। उन्हें फतेहगंज पश्चिमी के प्राइमरी स्कूल में पोस्ट किया गया। काउंसिलिंग में शुमायला ने एसडीएम सदर रामपुर से जारी निवास प्रमाण पत्र समेत अन्य शैक्षिक और प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिखाए थे।