ब्रेकिंग
नगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... नगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला...

पाकिस्तान की खौफनाक साजिश, बुर्का गैंग के सहारे भारत में कश्मीर में एंट्री की कोशिश

DESK : एक बार फिर पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खौफनाक साजिश का पूरा प्लान तैयार किया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के खुफिया विभाग के दस्तावेजों के हवाले से यह खुलासा ह

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : एक बार फिर पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खौफनाक साजिश का पूरा प्लान तैयार किया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के खुफिया विभाग के दस्तावेजों के हवाले से यह खुलासा हुआ है कि ISI ने भारत के खिलाफ आतंक का लेडी प्लान तैयार किया है.

दरअसर, कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन 'ऑल आउट' ने घाटी में आतंक की कमर तोड़कर रख दी है. जिसके बाद अब  ISI महिलाओं की आड़ में साजिश रचने का प्लान बना रहा है. महिलाओं को ऑवरग्राउंड वर्कर को तैयार किया जाए ताकि उनका ध्वस्त किया गया नेटवर्क फिर से तैयार हो सके.

मीडिया रिपोर्ट से अनुसार मुजफ्फराबाद में आईएसआई ने अपनी अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई थी, जिसमें हिज़बुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैयबा, जैश ए मोहम्मद के तमाम कमांडर शामिल हुए थे. इस बैठक में साफ तौर पर यह कहा गया कि पहला मकसद ऑवरग्राउंड वर्कर को मजबूत करना है. अभी काम कर रहे ऑवरग्राउंड वर्कर जो भी बचे हैं वो या तो सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर हैं या उन्होंने सरकार के सामने सरेंडर कर दिया है.इसलिए इसे नए तरिके से तैयार करना होगा. महिलाओं पर जल्दी शक नहीं होता इसलिए अब इन्हें टारगेट किया गया है.

रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान से कुछ लड़कियां घाटी में आ सकती हैं और यहां के महिलाओं को आतंकी संगठन से जोड़ेंगी और उन्हें ट्रेंड करेंगी. लेकिन यह बात सामने आने के बाद सुरक्षाबल इसे नाकाम करने में जुट गए हैं.