ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पाकिस्तान में विमान हुआ क्रैश, 98 लोग थे सवार

DESK: पाकिस्तान के कराची में एक बड़ा हादसा हुआ है. पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का विमान क्रैश हो गया है. विमान में कुल 98 लोग सवार थे. विमान लाहौर से कराची जा रहा था और मालिर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: पाकिस्तान के कराची में एक बड़ा हादसा हुआ है. पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का विमान क्रैश हो गया है. विमान में कुल 98 लोग सवार थे. विमान लाहौर से कराची जा रहा था और मालिर में मॉडल कॉलोनी के पास जिन्ना गार्डन इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. 

पाकिस्तान में विमान हुआ क्रैश, 98 लोग थे सवार

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जिस एरिया में विमान क्रैश हुआ है वह रिहायसी इलाका है. विमान क्रैश होने के बाद उसमें आग लग गई है. राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है.  

पाकिस्तान में विमान हुआ क्रैश, 98 लोग थे सवार

विमान गिरने के बाद कई घरों में भी आग लग गई है. घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है. अभी तक किसी की मौत की खबर अभी सामने नहीं आ रही है. 

पाकिस्तान में विमान हुआ क्रैश, 98 लोग थे सवार

पीआईए के प्रवक्ता ने हादसे के बाद पाक मीडिया को बताया है कि जो विमान क्रैश किया है वह 10 साल पुराना था. इसके लैंडिंग गियर में परेशानी आई. पायलट का नाम सज्जाद गुल है.  एक को पायलट था. तीन एयर होस्टेस थीं. हम ये मानकर चल रहे हैं कि किसी का बचना बेहद मुश्किल है. बताया जा रहा है कि विमान क्रैश होने से कुछ देर पहले पायलट का संपर्क टूट गया था. 

देखिये वीडियो :