ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

BREAKING NEWS: 3 घंटे में ही पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, जम्मू-कश्मीर में फिर ड्रोन से हमला

सीजफायर के बाद दोनों देश भारत और पाकिस्तान की सेना एक दूसरे के खिलाफ किसी तरह की गोलाबारी या हमला नहीं कर सकते हैं। इसके लागू होने के तुरंत बाद से दोनों देशों के बीच युद्ध पर रोक लग जाती है।

Operation Sindoor
पाकिस्तान ने युद्ध विराम तोड़ा
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BREAKING NEWS: अमेरिका के हस्तक्षेप के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच सीजफायर पर सहमति बनी थी। लेकिन इसके 3 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ दिया। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में फिर ड्रोन हमला किया और गोलाबारी की है। श्रीनगर के उधमपुर में धमाके की खबर आ रही है। वही जम्मू-फिरोजपुर-अमृतसर में ब्लैकआउट का ऐलान किया गया है। श्रीनगर में फिर ड्रोन दिखे गये है। धमाके की आवाज भी सुनाई दिया है। सीजफायर तोड़ने के बाद भारत की ओर से कार्रवाई की गयी है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के पेशावर में बड़ा धमाका किया है। जिससे पाकिस्तान का यह शहर धमाके से हिल गया। 


भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। भारत ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस और रेडार सिस्टम को ही ध्वस्त कर दिया। पाकिस्तान में इतनी बड़ी तबाही के बाद दोनों देशों के बीच सैन्य कार्यवाही रोकने पर सहमति बन गई। दोनों देशों के बीच 4 दिन से जंग जारी थी लेकिन पांचवे दिन भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा कर दी गयी। 


भारत-पाकिस्तान के बीच 86 घंटों तक युद्ध चला जो शनिवार की शाम 5 बजे खत्म हो गया। दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बनी लेकिन इसके 3 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान ने शनिवार की देर शाम गोलाबारी की। 


कश्मीर के बारामूला, अखनूर, राजौरी और आरएसपुरा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने तोपखाने से गोलाबारी की है। वही बारामुला में एक ड्रोन से अटैक किया गया है। जम्मू के पलनवाला सेक्टर में भी संघर्ष विराम का पाकिस्तान ने उल्लंघन किया है। जिसके बाद अब भारतीय सेनाओं को मुंहतोड़ जवाब देने का निर्देश दिया गया है। श्रीनगर के कई इलाकों में ब्लैकआउट हो गया है।  

टैग्स