ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

भारत को युद्ध की गीदड़भभकी देने वाले इमरान खान के मंत्री Tik Tok स्टार से करते हैं गंदी बात, भेजते हैं अश्लील वीडियो

DESK: भारत को युद्ध की गीदड़भभकी देने वाले इमरान खान कैबिनेट के एक मंत्री Tik Tok स्टार से गंदी बात करते हैं. आरोप है कि पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद Tik Tok स्टार को अश्ल

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DESK: भारत को युद्ध की गीदड़भभकी देने वाले इमरान खान कैबिनेट के एक मंत्री Tik Tok स्टार से गंदी बात करते हैं. आरोप है कि पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद Tik Tok स्टार को अश्लील वीडियो भी भेजते हैं. पाकिस्तान की सोशल मीडिया स्टार हरीम शाह ने रेल मंत्री शेख रशीद के साथ वीडियो कॉल की एक फुटेज शेयर की है. 


वीडियो फुटेज के जरिये हरीम ने पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद पर आरोप लगाया है कि वह उसे अश्लील वीडियो भेजते हैं. पाक के रेल मंत्री से जुड़ी जो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसमें टिक टॉक स्टार हरीम रेल मंत्री शेख रशीद के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत करती दिखाई देती हैं. वीडियो में वो कहती हैं, 'क्या मैंने अभी तक आपके किसी राज का खुलासा किया है तो आप मुझसे बात क्यों नहीं करते हैं. जवाब में शेख रशीद कहते हैं, तुम्हें जो करना है, करो. उसके बाद रेल मंत्री शेख रशीद से कहती हैं, आपका क्या मतलब है.. उन न्यूड वीडियो का क्या जो आप मुझे भेजा करते हैं, क्या आप उन सबके बारे में भूल गए हैं.' जब हरीम शेख रशीद से ये बातें कहती हैं, वह बीच में ही फोन काट देते हैं. हालांकि ये वीडियो कितना सही है इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है.


आपको बता दें कि टिक टॉक स्टार हरीम शाह पाकिस्तान के सभी बड़े पॉलिटिकल लीडर्स के साथ टिक टॉक वीडियो बना चुकी हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय में पाकिस्तानी पीएम इमरान खान की कुर्सी पर बैठे हुए भी एक सेल्फी ली थी जिस लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद भी हुआ था. अब हरीम शाह के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है.