ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

जब पहली बार लेट हो गई तेजस, ट्रेन यात्रियों को मिला हर्जाना

DELHI : देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस से चलने वाले यात्रियों को पहली बार हर्जाना मिल रहा है. तेजस एक्सप्रेस पहली बार लेट हुई तो यात्रियों को हर्जाना मिलना शुरू हो गया. <

FirstBihar
Manish Kumar
1 मिनट

DELHI : देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस से चलने वाले यात्रियों को पहली बार हर्जाना मिल रहा है. तेजस एक्सप्रेस पहली बार लेट हुई तो यात्रियों को हर्जाना मिलना शुरू हो गया. 

दरअसल हाल ही में शुरू हुई तेजस एक्सप्रेस शनिवार को 3 घंटे देरी से चली. इस ट्रेन को सुबह 6:10 पर लखनऊ से चलना था. लेकिन शनिवार को यह 9:55 पर रवाना हुई. तेजस से सफर करने वाले यात्रियों को यह बताया गया है कि अगर ट्रेन देर से चलती है तो उन्हें हर्जाना दिया जाएगा. 

शनिवार को कानपुर के आसपास रेलवे ट्रैक पर डिरेलमेंट के कारण आवागमन बाधित था लिहाजा तेजस एक्सप्रेस लेट हो गई. आईआरसीटीसी के नियमों के मुताबिक तेजस लेट होने के बाद यात्रियों की तरफ से ऑनलाइन रिक्वेस्ट किया गया. जिसके बाद हर यात्री को ढाई सौ रुपए के हिसाब से हर्जाना दिया जा रहा है.