ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

Pahalgam Attack: ‘हर आतंकवादी के चुन-चुनकर मारेंगे’ आतंक के आकाओं को अमित शाह का सख्त मैसेज

Pahalgam Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली से आतंक के आकाओं को सख्त संदेश दे दिया है और कहा है कि हर आतंकवादी के चुन-चुनकर मारेंगे.

Pahalgam Attack
आतंकवादियों को शाह का सख्त संदेश
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इस हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ सामने आने के बाद भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ लगातार बड़े फैसले ले रही है। पीएम मोदी के बाद अब केंद्रीय मृह मंत्री अमित शाह ने आतंकवादियों को सख्त संदेश दे दिया है और कहा है कि आतंकियों को चुन-चुनकर मारेंगे।


गुरुवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पहलगाम हमले का बदला चुन-चुनकर लिया जाएगा। यह नरेंद्र मोदी का भारत है। आज कोई ये न समझ ले कि हमारे 24 लोगों को मारकर वह ये लड़ाई जीत गए हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि हर व्यक्ति को जवाब मिलेगा और जवाब लिया भी जाएगा। अगर कोई कायराना हमला कर सोचता है कि यह उसकी जीत है तो समझ ले कि चुन-चुनकर बदला लिया जाएगा। ये नरेंद्र मोदी का भारत है।


शाह ने आगे कहा कि आज फिर से यह संकल्प याद दिलाना चाहता हूं कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, चाहे वह वामपंथ उग्रवाद हो या फिर कश्मीर का मुद्दा, अगर कोई कायराना हरकत करता है तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इंच-इंच भूमि से आतंकवाद को मिटा देंगे। दुनिया के सभी देश आज भारत के साथ आतंकवाद के खिलाफ खड़े हैं। जबतक आतंकवाद खत्म नहीं होगा, तबतक उनको दंड दिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता