ब्रेकिंग
BIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांट

पहले चरण की वोटिंग के पहले ये क्या हुआ? 10 साल के बच्चे के साथ दरिंदगी

DESK : उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए कल पहले चरण की वोटिंग होनी है. लेकिन वोटिंग से ठीक पहले यूपी में 10 साल के एक मासूम के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया गया है, वह सुर्खियों में छा गया है. कानप

पहले चरण की वोटिंग के पहले ये क्या हुआ? 10 साल के बच्चे के साथ दरिंदगी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए कल पहले चरण की वोटिंग होनी है. लेकिन वोटिंग से ठीक पहले यूपी में 10 साल के एक मासूम के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया गया है, वह सुर्खियों में छा गया है. कानपुर में 10 साल के एक बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. 10 साल के इस मासूम का शव एक खेत में मिला है. डेड बॉडी नग्न हालत में मिली है. उसके चेहरे पर सिगरेट से जलाने के निशान है. और आंख कील से निकाली गई है. बच्चे के गर्दन पर जूते के निशान भी पाए गए हैं. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है.


घटना के बारे में जो पहली जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मंगलवार को जिस बच्चे की लाश मिली वह पिछले 2 दिनों से लापता था. बच्चे के साथ किस ने इस हैवानियत को अंजाम दिया, फिलहाल पुलिस से इसकी तहकीकात में जुटी हुई है. लेकिन बच्चे के शव की हालत देखने के बाद भी लग रहा है कि उसे ढेर सारी यातनाएं दी गई है. बच्चे के शव के पास दो गिलास पड़े मिले हैं. और दारू की बोतल भी मिली है. माना जा रहा है कि दारू पीने के बाद बच्चे की हत्या अपराधियों ने की है.


इससे क्रुएल मर्डर के बाद कानपुर पुलिस हर पहलू की जांच में जुट गई है. बच्चे की डेड बॉडी का पूरा एग्जामिन किया गया है. उसकी पोस्टमार्टम करा दी गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस कर रही है. पुलिस ने इलाके में दूसरे अन्य सबूतों की तलाश भी कर रही है. कानपुर के पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बच्चे के साथ जिस तरह की दरिंदगी की गई है उसे देखकर लगता है कि हत्यारों को उससे काफी ज्यादा नफरत थी. पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है

टैग्स