ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

Maharashtra News : पानी की टंकी फटने से 4 मजदूरों की मौत और 7 घायल, इलाके में मातम का माहौल

DESK : पानी की टंकी फटने से चार मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं, सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह घटना उसी समय घटी जब मजदूर नहा रहे थे। यह पानी की टंकी तीन दिन पहले ही बनी थी। व

 Maharashtra News : पानी की टंकी फटने से 4 मजदूरों की मौत और 7 घायल, इलाके में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : पानी की टंकी फटने से चार मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं, सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह घटना उसी समय घटी जब मजदूर नहा रहे थे। यह पानी की टंकी तीन दिन पहले ही बनी थी। वहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि पानी के दबाव के कारण टंकी फट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसआरपीएफ और फायर ब्रिगेड के साथ-साथ नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। 


जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया था। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। जो मजदूर घायल हुए हैं, उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। ये मजदूर कहां से आये? लेबर कैम्प किसने बनवाया? लेबर ठेकेदार कौन है? फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है। यह जानकारी डीसीपी स्वप्ना गोरे ने दी है। मृतकों और गंभीर रूप से घायल मजदूरों के नाम अभी तक स्पष्ट नहीं हो सके हैं। 


स्थानीय लोगों ने बताया टंकी की दीवार काफी कमजोर थी जो पानी के दबाव को सहन नहीं कर पाई फलस्वरूप दीवार भरभरा कर गिर गई। बिल्डर ने टंकी के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया। इसी वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अब  जांच के बाद ही इस घटना का सच सामने आएगा। 


बता दे कि भोसरी के सद्गुरुनगर स्थित लेबर कैम्प में एक हजार से अधिक मजदूर रहते हैं। मजदूरों को सुबह जल्दी उठकर काम पर जाना होता है. आज सुबह करीब छह बजे कुछ मजदूर टंकी से पानी लेकर नहा रहे थे। तभी टंकी फट गई और मजदूर उसके नीचे फंस गये। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने जानकारी दी है कि इनमें से दो की हालत गंभीर है।