ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

ऑनलाइन लड़की मंगाने के चक्कर में फंस गया शख्स, गंवा दिए लाखों रुपए

DESK : ऑनलाइन लड़की मंगाने के चक्कर में एक आईटी कर्मचारी को लेने के देने पड़ गए। देहरादून का एक व्यक्ति जालसाजों के झांसे में ऐसा फंसा कि उसे अपने लाखों रुपए गंवाने पड़ गए। जालसाज

ऑनलाइन लड़की मंगाने के चक्कर में फंस गया शख्स, गंवा दिए लाखों रुपए
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK : ऑनलाइन लड़की मंगाने के चक्कर में एक आईटी कर्मचारी को लेने के देने पड़ गए। देहरादून का एक व्यक्ति जालसाजों के झांसे में ऐसा फंसा कि उसे अपने लाखों रुपए गंवाने पड़ गए। जालसाज पैसों के लिए आईटी कर्मचारी को ब्लैकमेल करते रहे और व्यक्ति उन्हें रुपए ट्रांसफर करता रहा। लेकिन एक दिन उसका सब्र टूट गया और उसने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। 


दरअसल, देहरादून में ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस (युवती) के चक्कर में एक आईटी कर्मचारी को चार लाख रुपए की चपत लग गई। पीड़ित युवक को आरोपी ब्लैकमेल करते रहे और पैसे ऐंठते रहे। इससे परेशान होकर कर्मचारी ने नेहरू कॉलोनी थाने में केस दर्ज करा दिया। हताया जा रहा है कि ओल्ड नेहरू कॉलोनी निवासी आईटी कर्मचारी ने सुडको नाम की एक साइट देखी।इसके बाद उसने एस्कॉर्ट सर्विस के लिए संपर्क किया। इसके लिए उसे ऑनलाइन 550 रुपये का भुगतान करना पड़ा। इसके बाद उसे कुछ लड़कियों की तस्वीर भेजी गई।


उसे एक होटल में बुलाया गया लेकिन जब वह मौके पर पहुंचा तो वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद कॉल कर उससे कुछ और रकम जमा कराने को कहा गया। इसी बीच उसे व्हाट्सऐप कॉल आया।फोन करने वाले ने खुद को पुलिसवाला बताया और उसके खिलाफ केस दर्ज करने की धमकी देकर 90 हजार रुपए की मांग की। मामले को रफादफा करने के लिए व्यक्ति ने उसके खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसने खुद को साइबर सेल अफसर बताकर 4.03 लाख ऐंठ लिए।


इस बीच पीड़ित व्यक्ति को आरोपियों ने फोन कर 6 अप्रैल को गुजरात स्थित साइबर सेल में बुलाया। वयक्ति को बताया गया कि साइबर सेल ने एक गैंग को पकड़ा है, जिसने उसके साथ ठगी की थी। जब पीड़ित वहां पहुंचा तो उसे कोई नहीं मिला। जिसके बाद उसने थाने में जाकर पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने युवक के आवेदन के आधार पर थाने में केस दर्ज कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।