ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

ऑनलाइन या इस नंबर पर कॉल कर कैंसिल करा सकते हैं टिकट, नहीं कटेगा कोई पैसा

DESK :कोरोना संक्रमण के बढ़ते कहर को देखते हुए देश में लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा की गई है. लॉकडाउन का चौथा चरण 18 मई से शुरू होगा. वहीं बढ़ते चेन को रोकने के लिए रेलवे ने अब &nbsp

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK :कोरोना संक्रमण के बढ़ते कहर को देखते हुए देश में लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा की गई है. लॉकडाउन का चौथा चरण 18 मई से शुरू होगा. वहीं बढ़ते चेन को रोकने के लिए रेलवे ने अब  30 जून तक सभी यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

जो भी यात्रियों ने ट्रेनों में अग्रिम टिकट बुक कराया था वे ऑनलाइन या 139 पर कॉल पर टिकट कैंसिल करा सकते है.सभी  यात्रियों को फुल रिफंड मिलेगा. फुल रिफंड को सुनिश्चित कराने को लेकर रेलवे बोर्ड ने रिफंड रूल्स में संशोधन किया है. वहीं काउंटर से बुक टिकट को लेकर पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि यात्रा की तिथि से अगले छह माह तक किसी भी आरक्षण काउंटर पर पहुंच कर रद्द करा सकते है. इस दौरान भी पूरा रिफंड मिलेगा.

इसके साथ ही अभी चलाए जा रहे  ट्रेन का टिकल लेकर यात्रा करने की चाह रखने वाले यात्री को अगर स्क्रीनिंग के दौरान कोरोना संदिग्ध के रूप में चिह्नित किया जाता है, तो उस यात्री को यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जायेगी. वहीं, उस यात्री को फुल रिफंड किया जायेगा. चाहे यात्री अकेले या समूह में यात्रा कर रहे हो.