ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

Odisha Train Accident : रेल हादसे में बिहार के 43 लोगों की गयी जान, 47 घायल; 18 अब भी लापता

DESK : ओडिशा के बालासोर जिले के बाहानगा बाजार स्टेशन के पास तीन ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गईं थी। देश के सबसे भीषण रेल हादसों में से एक इस दुर्घटना में अबतक 275 लोगों की मौत हो गई और

Odisha Train Accident : रेल हादसे में बिहार के 43 लोगों की गयी जान, 47 घायल; 18 अब भी लापता
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : ओडिशा के बालासोर जिले के बाहानगा बाजार स्टेशन के पास तीन ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गईं थी। देश के सबसे भीषण रेल हादसों में से एक इस दुर्घटना में अबतक 275 लोगों की मौत हो गई और 1100 से अधिक घायल हो गए। इस दुर्घटना में बिहार के भी कई लोग शिकार हुए हैं। अब इस हादसे में बिहार के प्रभावित लोगों को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने बुधवार को एक ट्वीट किया है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार इस दुर्घटना में बिहार के 43 लोगों की मौत हुई है। 47 लोग घायल हुए हैं और 18 लोग अभी भी लापता हैं। 


दरसअल, बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि सात मई सुबह आठ बजे तक ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना में अब तक बिहार के 43 लोगों की मौत की सूचना है। 47 लोग घायल हुए हैं और 18 लोग अभी भी लापता हैं। वहीं, इसके साथ ही आपदा विभाग ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। जिस पर संपर्क कर पीड़ित परिवार इस दुर्घटना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 


जानकारी हो कि, इससे पहले विभाग ने 25 लोगों की मौत का जिलावार आंकड़ा भी पेश किया था। जिसके मुताबिक मरने वालों में मधुबनी के 7, पूर्णिया के 2, मुजफ्फरपुर के 4, पूर्वी चंपारण के 3, नवादा के 2, भागलपुर के 3, पश्चिम चंपारण के 2 और दरभंगा के भी 2 लोग शामिल थे। लापाता लोगों का अभी पता नहीं चल सका है, इस कारण मौत का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। 


आपको बताते चलें कि,  ये दर्दनाक रेल दुर्घटना तब हुई, जब शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस बालासोर में एक लूप लाईन पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। जिसके बाद इसके कई डिब्बे उड़कर बगल के ट्रैक पर चले गए। इसी दौरान यशवंतपुर से हावड़ा जा रही हावड़ा एक्सप्रेस भी तेज गति से दूसरे ट्रैक पर आ रही थी, जो प्रभावित डिब्बों से टकरा गई, जिसके परिणामस्वरूप वो भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में अब तक मरने वालों का सरकरी आंकड़ा 288 है, लगभग 1100 लोग घायल हुए हैं।