ब्रेकिंग
IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया

ओडिशा विधानसभा में हुआ जमकर हंगामा, कार्यवाही के दौरान BJP विधायकों ने अध्यक्ष पर फेंके जूते

DESK: ओडिशा विधासभा में आज जमकर हंगामा हुआ। दरअसल सदन की कार्यवाही के दौरान BJP विधायकों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष के आसन की तरफ जूते, ईयरफोन और पेपर फेंके गये। ओडिशा सरकार के म

ओडिशा विधानसभा में हुआ जमकर हंगामा, कार्यवाही के दौरान BJP विधायकों ने अध्यक्ष पर फेंके जूते
Santosh Singh
3 मिनट

DESK: ओडिशा विधासभा में आज जमकर हंगामा हुआ। दरअसल सदन की कार्यवाही के दौरान BJP विधायकों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष के आसन की तरफ जूते, ईयरफोन और पेपर फेंके गये। ओडिशा सरकार के मुख्य सचेतक प्रमिला मल्लिक ने बताया कि उपनेता प्रतिपक्ष विष्णु सेठी, विधायक जयनारायण मिश्रा और विपक्ष के मुख्य सचेतक मोहन मांझी ने स्पीकर के पोडियम पर जूते, ईयरफोन और पेपर फेंके। सदन के अंदर हुए इस मामले पर BJP विधायकों ने कहा कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है। 

ओडिशा विधानसभा में हुआ जमकर हंगामा, कार्यवाही के दौरान BJP विधायकों ने अध्यक्ष पर फेंके जूते

दरअसल सदन में वित्त मंत्री निरंजन पुजारी द्वारा कैग रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद विपक्षी पार्टी कांग्रेस स्थगन प्रस्ताव लेकर आई जिसे अध्यक्ष ने खारिज कर दिया। जिसके बाद विपक्षी ने प्रदर्शन किया और विरोध भी जताया। विपक्षी विधायकों ने आरोप लगाया कि सदन में बिना बहस के ही ओडिशा लोकायुक्त विधेयक पारित कर दिया गया है। इसी हंगामे के बीच BJP के दो विधायक जयनारायण मिश्रा और बिष्णु सेठी अपनी-अपनी सीटों पर खड़े हो गए और विरोध जताते हुए स्पीकर पर जूते, कागज, कलम और ईयरफोन फेंक दिए। 

ओडिशा विधानसभा में हुआ जमकर हंगामा, कार्यवाही के दौरान BJP विधायकों ने अध्यक्ष पर फेंके जूते

इस घटना की निंदा करते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्रा ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। जबकि BJP विधायक जयनारायण मिश्रा ने यह कहा कि 'मुझे नहीं पता कि मैने स्पीकर पर वास्तव में क्या फेंका लेकिन मैंने कुछ भी गलत नहीं किया, विस अध्यक्ष इस तरह के व्यवहार के हकदार थे' वही इस मामले पर BJP विधायक बिष्णु सेठी ने कहा कि 'मैंने स्पीकर महोदय पर जूते नहीं फेंके मैंने सिर्फ एक पेन और इयरफोन फेंका' जबकि इस पूरे मामले पर विधासभा अध्यक्ष सूरज्या नारायण पात्रो का कहना है कि घटना के सभी बिंदुओं पर विचार की जा रही है फिलहाल घटना की तस्वीरों की जांच हो रही है स्पीकर ने कहा कि इस संबंध में कानून अपना काम करेगा।

ओडिशा विधानसभा में हुआ जमकर हंगामा, कार्यवाही के दौरान BJP विधायकों ने अध्यक्ष पर फेंके जूते

सदन में विरोधी दलों का हंगामा आम बात थी मगर आज सदन के अन्दर जो हुआ उससे सदन की गरिमा तार-तार हो गई। बीजद के विधायकों ने कहा है कि BJP के विधायक सदन की लगातार गरिमा भंग कर रहे हैं। कभी सदन में सैनिटाइजर पीने की नौटंकी करते है तो कभी विधानसभा अध्यक्ष के ऊपर चप्पल फेंकने जैसी शर्मनाक हरकत करते हैं। BJP विधायकों के इस हरकत के बाद सदन में हो हल्ला शुरू हो जाने से विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया।