ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

ओडिशा-आंध्र प्रदेश के तटों से टकराया चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’, 5 मछुआरे लापता

DESK: आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय जिले श्रीकाकुलम से बंगाल की खाड़ी में गए 6 मुछआरों के रविवार शाम को लापता होने की जानकारी मिली है। चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ तट की ओ

ओडिशा-आंध्र प्रदेश के तटों से टकराया चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’, 5 मछुआरे लापता
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय जिले श्रीकाकुलम से बंगाल की खाड़ी में गए 6 मुछआरों के रविवार शाम को लापता होने की जानकारी मिली है। चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ तट की ओर बढ़ रहा है और इसके मध्यरात्रि में तट से टकराने की आशंका जतायी जा रही है। गुलाब तूफान की वजह से आंध्र प्रदेश के तीन तटीय जिलों विशाखापत्तनम, विजयनगर और श्रीकाकुलम में मध्यम बारिश हो रही है। 


चक्रवाती तूफान गुलाब तेज गति से ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। रविवार की शाम 6 बजे से लैंडफॉल भी शुरू हो गया है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा के दक्षिणी तटों के लिए अलर्ट जारी किया है। 


चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ आज ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों पर दस्तक दे सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके चक्रवात ‘गुलाब’ को देखते हुए पूरी तरह से तैयार हैं। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव शनिवार को चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ में बदल गया है। जिसके चलते उत्तरी आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के तटों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिणी ओडिशा के कुछ हिस्सों में चेतावनी जारी की गई है। जहां चक्रवाती तूफान गुलाब से भारी तबाही होने की संभावना है।

टैग्स