ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

परेशान नर्स ने ज़हर का इंजेक्शन लगा की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

DESK : पीजीआई में एक परेशान नर्स ने जहर का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली है. मरने से पहले पीजीआई की ओपीडी में तैनात नर्स ने अपने साथ काम करने वाली चार सीनियर ड्यूटी स्टाफ कर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : पीजीआई में एक परेशान नर्स ने जहर का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली है.  मरने से पहले पीजीआई की ओपीडी में तैनात नर्स ने अपने साथ काम करने वाली चार सीनियर ड्यूटी स्टाफ कर्मचारियों पर बड़ा आरोप लगाया है.

मृतक नर्स की पहचान हरिओम सोसायटी, नयागांव की रहने वालीं दविदर कौर के रुप में  हुई है.  मृतका की लाश अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है.  संदिग्ध मामला होने के कारण मृतका का पोस्टमार्टम डॉक्टरों की बोर्ड करेगी. 

पुलिस ने मृतका के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है. जिसमें महिला ने पीजीआई की चार महिला कर्मचारियों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है. वहीं मृतका के पति ने पीजीआई की 4 महिला कर्मचारियों के खिलाफ धारा-306 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. बताया जा रहा है कि मृतका पहले ओपीडी में  ड्यूटी पर तैनात थी, लेकिन कुछ समय बाद उसे गायनोकोलॉजिस्ट में शिफ्ट कर दिया गया. जिसके बाद से वह परेशान चल रही थी. उसके बाद उसने  डेढ़ महीने की छुट्टी ले ली. इसके बाद दोबारा ड्यूटी ज्वाइन की तो अधिकारियों ने उसे ओपीडी में शिफ्ट कर दिया. लेकिन इसके बाद भी उसने रविवार की देर रात जहर का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली.