ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

मुंबई इंडियंस ने अंबानी की रैंकिंग गिराई, नम्बर वन से नीचे आये मुकेश अम्बानी

DESK : फोर्ब्स ने 20 सबसे अमीर स्पोर्ट्स टीम मालिकों की लिस्ट जारी कर दी है. रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन और आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस के मालिक मुकेश अंबानी पहले स्थान से दूसरे स्थान पर पहु

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : फोर्ब्स  ने 20 सबसे अमीर स्पोर्ट्स टीम मालिकों की लिस्ट जारी कर दी है. रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन और आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस के मालिक मुकेश अंबानी पहले स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ और बास्केटबॉल टीम लॉस एंजिलिस क्लिपर्स के मालिक स्टीव बॉलमर पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. बॉलमर के पास 3.95 लाख करोड़ रुपए है.

फोब्स के अनुसार पिछले साल  बॉलमर की नेटवर्थ 41.2 अरब डॉलर थी, जो इस साल बढ़कर 52.7 अरब डॉलर हो गई है. वहीं बॉलमर दुनिया के सबसे अमीरों की सूची में भी 11 वीं स्थान पर हैं. मुकेश अंबानी की संपत्ति पिछले साल 50 अरब डॉलर थी, वहीं इस साल  दुनियाभर में आई मंदी की वजह से तेल और गैस से जुड़ी उनकी कंपनियों के शेयरों में गिरावट हुई है. जिसके बाद अनकी नेटवर्थ 13 अरब डॉलर घटकर 36.8 अरब डॉलर पर पहुंच गई, जिसके बाद वे दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. 

बॉलमर सिर्फ कमाई के मामले में ही आगे नहीं हैं, बल्कि वे कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भी आगे बढ़कर अपना योगदान दे रहे हैं. बॉलमर ने कोरोना के वैक्सीन पर रिसर्च करने के लिए  यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन को रि1 0 मिलियन डॉलर दान किए हैं.