ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’

ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक

हरियाणा के नूंह जिले में 19 वर्षीय युवक ममेरी बहन से शादी की जिद में 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। लड़की के नाबालिग होने के कारण पिता ने शादी से इनकार किया था। करीब पांच घंटे बाद पड़ोसियों के समझाने पर युवक नीचे उतरा।

हरियाणा न्यूज
पांच घंटे बाद टावर से नीचे उतरा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

नूंह (हरियाणा): हरियाणा के नूंह जिले में ममेरी बहन से शादी की जिद एक युवक को 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ने तक ले गई। करीब पांच घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद पड़ोसियों और पुलिस के समझाने पर युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। पुलिस फिलहाल उसकी काउंसलिंग कर रही है।


पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार सुबह करीब 8:15 बजे फिरोजपुर झिरका के टीगरा गांव की है। 19 वर्षीय युवक अपनी ममेरी बहन से शादी करना चाहता था। पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच बातचीत हो रही थी और इसी दौरान उनके बीच लगाव बढ़ गया था। इसके बाद युवक ने शादी की जिद पकड़ ली।


बताया जा रहा है कि लड़की के परिवार को इस रिश्ते पर आपत्ति नहीं थी, लेकिन युवक के पिता ने शादी के प्रस्ताव का विरोध कर दिया। पिता के इनकार से नाराज होकर युवक गांव के एक 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।


युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कई घंटों तक उसे समझाने की कोशिश की गई। इस दौरान पड़ोसियों ने उसे समझाया कि लड़की अभी नाबालिग है और कानूनी उम्र पूरी होने के बाद ही शादी पर विचार किया जा सकता है।


लंबी बातचीत और समझाइश के बाद युवक करीब पांच घंटे बाद टावर से नीचे उतर आया। पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा और उसकी काउंसलिंग शुरू कर दी।


फिरोजपुर झिरका सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि युवक ड्राइवर का काम करता है, जबकि उसके पिता किसान हैं। मामले की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों का सत्यापन करने के बाद कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स