ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

NPR को अपडेट करने के लिए कोई डॉक्यूमेंट दिखाने की जरूरत नहीं, पेपर दिखाना आपकी मर्जी

DELHI: नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) को अपडेट करने के लिए कोई दस्तावेज देने की जरूरत नहीं है. इसको लेकर भी लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन आज सदन में केंद्रीय गृह रा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) को अपडेट करने के लिए कोई दस्तावेज देने की जरूरत नहीं है. इसको लेकर भी लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन आज सदन में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने साफ कर दिया कि इसमें किसी तरह के पेपर दिखाने की जरूरत नहीं हैं.

पेपर दिखाना आपकी मर्जी

मंत्री ने कहा कि अपडेट के दौरान आधार कार्ड का नंबर देना भी वैकल्पिक होगा. अपडेट के दौरान हर परिवार और व्यक्ति की जानकारी ली जाएगी. कांग्रेस की ओर से मनीष तिवारी ने यह सवाल उठाया था. जिसका जवाब में राय ने कहा कि एनपीआर के अपडेशन के दौरान किसी भी कागजात की जरूरत नहीं है. इस दौरान ऐसा कोई वेरिफिकेशन नहीं किया जाएगा, जिससे किसी की नागरिकता पर सवाल खड़ा हों.

इस साल 1 अप्रैल एनपीआर अपडेट की प्रक्रिया शुरू होगी. जो कि जनगणना का पहला फेज होगा. NPR की प्रक्रिया के दौरान हर घर से जानकारी ली जाएगी. जिसमें सभी को सही जानकारी सरकार को देनी होगी. बता दें कि दौरान कागजों की मांग पर राज्य सरकार की तरफ से कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे थे और लोगों में भी भ्रम की स्थिति थी.