ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

लूडो खेलने के दौरान युवक को आई खांसी तो दोस्त ने मार दी गोली, बोला...कोरोना फैलाएगा क्या

DESK: लॉकडाइन में टाइम पास करने के लिए चार दोस्त लूडो खोल रहे थे. इस दौरान एक को अचानक खांसी आ गई. यह खांसी दूसरे दोस्त को नागवार गुजरी और उसने तुरंत खांसने वाले को गोली मार दिया औ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: लॉकडाइन में टाइम पास करने के लिए चार दोस्त लूडो खोल रहे थे. इस दौरान एक को अचानक खांसी आ गई. यह खांसी दूसरे दोस्त को नागवार गुजरी और उसने तुरंत खांसने वाले को गोली मार दिया और बोला कि कोरोना फैलाएगा क्या. यह घटना ग्रेटर नोएडा के दयानगर गांव की है. 

चार दोस्त खेल रहे थे लूडो

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि खेलने के दौरान प्रशांत को अचानक खांसी आई. इस बात को लेकर जयवीर झगड़ा करने लगा और बोलने लगा कि कोरोना फैलाएगा. इसके बाद उसने गोली मार दी. उसके बाद वह फरार हो गया. 

पैर में लगी गोली

प्रशांत के पैर में गोली लगने के बाद वह गिर गया. घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन दौड़ते हुए पहुंचे और उससे हॉस्पिटल में भर्ती कराया. आरोपी दोस्त के खिलाफ केस दर्ज हो गया है. इलाज करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि प्रशांत की हालत खतरे से बाहर है. वही, पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. उसको तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बता दें कि यूपी में अब तक कोरोना के 705 मरीज मिले हैं. इस बीमारी से 11 लोगों की मौत हो चुकी है. लेकिन इस तरह की देश में खांसने पर गोली मारने की पहली घटना यूपी में हुई है. 



टैग्स