ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

बिरयानी खाने से मर्दाना शक्ति पर असर, शिकायत के बाद TMC नेता ने बंद करवाई दुकानें

DESK: मामला पश्चिम बंगाल के कूचबिहार का है जहां बिरयानी की दो दुकानों को इसलिए बंद करवा दिया गया क्योंकि लोगों ने यह आरोप लगाया था कि बिरयानी खाने से मर्दों की मर्दाना शक्ति क

बिरयानी खाने से मर्दाना शक्ति पर असर, शिकायत के बाद TMC नेता ने बंद करवाई दुकानें
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: मामला पश्चिम बंगाल के कूचबिहार का है जहां बिरयानी की दो दुकानों को इसलिए बंद करवा दिया गया क्योंकि लोगों ने यह आरोप लगाया था कि बिरयानी खाने से मर्दों की मर्दाना शक्ति को नुकसान पहुंच रहा है। लोगों की इस शिकायत के बाद टीएमसी नेता ने अभियान चलाया और बिरयानी की दो दुकानों को बंद करवा दिया।


लोगों का आरोप था कि बिरयानी बनाने में ना जाने किस मसाले का उपयोग किया जा रहा है इस तरह की प्रोब्लम आ रही है। लोगों की शिकायत के बाद तृणमूल नेता रविन्द्र घोष ने अभियान चलाकर दो दुकानों को बंद करा दिया। दुकानदारों के पास कोई लाइसेंस नहीं था जिसके कारण उनकी दुकाने बंद करवाई गयी। 


तृणमूल नेता रविन्द्र घोष ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद जब वे बिरयानी के दुकान में पहुंचे तो पाया कि दुकानों के पास ट्रेड लाइसेंस तक नहीं है। ये लोग बिहार और यूपी से आकर बिरयानी बेचने का काम करते हैं फिलहाल इन सभी की दुकानों को बंद कराया गया है। दुकाने बंद होने के बाद ना तो दुकान मालिकों ने किसी तरह का विरोध जताया और ना ही किसी तरह की प्रतिक्रिया ही दी है।  

टैग्स