ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

निर्भया के दोषियों की क्यूरेटिव पिटीशन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, 22 जनवरी को दी जानी है फांसी

DELHI : सुप्रीम कोर्ट आज निर्भया के दोषियों की क्यूरेटिव पिटिशन पर सुनवाई करेगा। न्यायमूर्ति एनवी रमना, अरुण मिश्रा, रोहिंटन फली, आर भानुमति और अशोक भूषण की संवैधानिक पीठ निर्

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : सुप्रीम कोर्ट आज निर्भया के दोषियों की क्यूरेटिव पिटिशन पर सुनवाई करेगा। न्यायमूर्ति एनवी रमना, अरुण मिश्रा, रोहिंटन फली, आर भानुमति और अशोक भूषण की संवैधानिक पीठ निर्भया के दोषी विनय शर्मा और मुकेश की तरफ से दायर की गई क्यूरेटिव पिटिशन पर सुनवाई करेगी। दोषियों की तरफ से दायर की गई क्यूरेटिव पिटिशन पर यह सुनवाई जजों के चेंबर में होगी दोपहर बाद इस पर फैसला आने की उम्मीद है। 

निर्भया केस के 4 दोषियों को 22 जनवरी के दिन फांसी दी जानी है। इसके लिए डेथ वारंट भी जारी किया जा चुका है। 18 दिसंबर को दोषियों की तरफ से दायर की गई पुनर्विचार याचिका जस्टिस भानुमति और जस्टिस अशोक भूषण की बेंच ने खारिज कर दी थी।16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में निर्भया के साथ इन दोषियों ने गैंगरेप को अंजाम दिया था। 

निर्भया के साथ गैंगरेप करने वाले आरोपियों में से एक ने तिहाड़ जेल में आत्महत्या कर ली थी जबकि एक अन्य आरोपी नाबालिक था जिसे जुवेनाइल कोर्ट के सामने पेश किया गया। बाकी बचे चार आरोपियों को सितंबर 2013 में ट्रायल कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई। जिसके बाद मार्च 2014 में दिल्ली हाईकोर्ट और फिर मई 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने उस फैसले को बरकरार रखा।