ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

आखिरी दम तक निर्भया के दोषियों को बचाते रहे वकील एपी सिंह, विरोध के बाद भी डटे रहे

DELHI: निर्भया के दोषियों के वकील एपी सिंह आखिरी दम तक चारों को बचाने के लिए हर दांव वह आजमाते रहे जिससे वह अपने क्लाइंट को बचा सकें. इस दौरान एपी सिंह का कई बार विरोध किया. क

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: निर्भया के दोषियों के वकील एपी सिंह आखिरी दम तक चारों को बचाने के लिए हर दांव वह आजमाते रहे जिससे वह अपने क्लाइंट को बचा सकें. इस दौरान एपी सिंह का कई बार विरोध किया. कई तरह के ताने सुनने पड़े. लेकिन वह डटे रहे.


कई बार उनके कारण डेथ वारंट हुआ फेल

एपी सिंह ने विनय कुमार, पवन गुप्ता, अक्षय ठाकुर और मुकेश सिंह को बचाने के लिए हर कानून दांव पेंच लगाते. इसको लेकर कभी पटियाला कोर्ट तो कभी सुप्रीम कोर्ट, मानवाधिकार आयोग, इंटरनेशनल कोर्ट तक इस मामले को लेकर गए, लेकिन इंटरनेशन कोर्ट में कोरोना के कारण सुनवाई नहीं हो सकी. लड़ते-लड़के कई सालों तक दोषियों को फांसी से फंदे से बचाते रहे. इसके कारण ही तीन डेथ वारंट फेल हो गया. 

यूपी के रहने वाले हैं एपी सिंह

एपी सिंह 1997 से सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर रहे हैं. इस दौरान उनको 2012 में निर्भया का केस मिला. तब से इस केस को वह देख रहे हैं. इस केस से ही वह चर्चा में आए. सिंह यूपी के रहने वाले हैं. उन्होंने ने लखनऊ विवि से लॉ ग्रेजुएट किया है. इस दौरान एपी सिंह पर कई बार विवादों में भी रहे हैं. उनपर निर्भया की मां को धमकी और आपत्तिजनक बयान देने का भी आरोप लग चुका है. बता दें कि निर्भया के चारों दोषियों को आज सुबह तिहाड़ जेल में फांसी पर लटकाया गया.