ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

फांसी से बचने के लिए निर्भया के दरिंदे पवन की नई चाल, जेल में पिटाई का लगाया आरोप

DELHI : फांसी से बचने के लिए निर्भया के दरिंदे पवन गुप्ता ने फिर से चाल चली है. पवन गुप्ता ने दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत में एक अर्जी देकर दावा किया कि उसे मंडोली जेल में बुरी तरह

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : फांसी से बचने के लिए निर्भया के दरिंदे पवन गुप्ता ने फिर से चाल चली है. पवन गुप्ता ने दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत में एक अर्जी देकर दावा किया कि उसे मंडोली जेल में बुरी तरह पीटा गया था. पवन ने अपने अर्जी में जेल के अधिकारियों सहित दो कांस्टेबल पर आरोप लगाते हुए सभी पर आपराधिक कार्रवाई करने की मांग की है. 

पवन गुप्ता के इस अर्जी के बाद कड़कड़डूमा कोर्ट ने मंडोली जेल अधिकारियों को नोटिस जारी किया है. जिसमें पिटाई के आरोपी दोनों पुलिसवाले पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. पवन का आरोप है कि दोनों पुलिस वाले ने उसके सिर पर लाठी और मुट्ठी से पिटाई की, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई है. वहीं कहा जा रहा है कि पवन ने फांसी को टालने के लिए ये नई चाल चली है. 

बता दें कि निर्भया के गुनहगारों को 20 मार्च को सुबह साढ़े 5 बजे फांसी दी जानी है. जिससे बचने के लिए ही दरिंदा पवन नया पैंतरा अपना रहा है.