ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

निर्भया की मां रोते हुए कोर्ट में बोली मैं आपके सामने हाथ जोड़ती हूं डेथ वारंट जारी कर दीजिए, मैं भी इंसान हूं

DELHI: निर्भया के दोषियों को नया डेथ वारंट जारी करने को लेकर ट्रायल कोर्ट में आज सुनवाई हुई. इस दौरान निर्भया की मां रोने लगी और कोर्ट से कहा कि दोषियों को नया डेथ वारंट जारी

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI:  निर्भया के दोषियों को नया डेथ वारंट जारी करने को लेकर ट्रायल कोर्ट में आज सुनवाई हुई. इस दौरान निर्भया की मां रोने लगी और कोर्ट से कहा कि दोषियों को नया डेथ वारंट जारी किया जाए. मैं भी इंसान हूं. मेरे अधिकारों का क्या होगा?

कोर्ट में दोषी पवन गुप्ता ने कहा कि मेरे पास कोई वकील नहीं है. इस पर कोर्ट ने उससे कानूनी मदद देने का कहा. इस पर निर्भया की मां रोने लगी. कहा कि मैं सात साल से दौड़ रही हूं. मैं भी इंसान हूं. मेरे अधिकारों का क्या होगा? गुरुवार तक के लिए इस मामले की सुनवाई स्थगित कर दी गई.

सिर्फ मिल रही है तारीख

कोर्ट से बाहर निकलने के बाद निर्भया की मां ने कहा कि ये कोर्ट सिर्फ दोषियों लिए बैठ रही है. कोर्ट से सिर्फ तारीख पर तारीख मिल रहा है. मैं सुप्रीम कोर्ट से ये अपील करती हूं कि वो डेथ वारंट निकाले. क्योंकि पटियाला कोर्ट डेथ वारंट जारी करने के मूड में नहीं है. बता दें कि नया डेथ वारंट को लेकर बुधवार को निर्भया की मां और पिता ने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. 

2 बार टल गई फांसी

कोर्ट ने निर्भया के चारों दोषियों को 17 जनवरी को नया डेथ वारंट जारी किया था. चारों को 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी तय था. लेकिन फांसी टल गई थी. वही, निर्भया के एक अन्य दोषी मुकेश सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने फांसी पर लटकाने पर स्टे लगा दिया था. जिसके कारण चारों को दोषियों को 22 जनवरी को फांसी पर नहीं लटकाया जा सकता था.