ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

निकाह में जूता चुराने पर 11 लाख, दूल्हे को दहेज में मिले इतने रुपए की जानकर हो जाएंगे हैरान; वीडियो वायरल

DESK: उत्तर प्रदेश के मेरठ के एक आलीशान रिसॉर्ट में हुए निकाह समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुल्हन के परिवार द्वारा दूल्हे के परिवार क

निकाह में जूता चुराने पर 11 लाख, दूल्हे को दहेज में मिले इतने रुपए की जानकर हो जाएंगे हैरान; वीडियो वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश के मेरठ के एक आलीशान रिसॉर्ट में हुए निकाह समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुल्हन के परिवार द्वारा दूल्हे के परिवार को सूटकेसों में भरकर 2 करोड़ 56 लाख रुपये नकद दहेज के रूप में दिए जा रहे हैं।


वीडियो में यह भी दिख रहा है कि जूता चुराने की रस्म के दौरान 11 लाख रुपये और एक धर्मस्थल के लिए 8 लाख रुपये दिए गए। इस भारी भरकम रकम को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई और इसका स्रोत क्या है? 


कई लोगों ने तो यह भी कहा है कि ऐसे मामलों में इनकम टैक्स विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को जांच करनी चाहिए। यह निकाह समारोह मेरठ के एनएच-58 पर स्थित एक बड़े रिसॉर्ट में हुआ था। बारात गाजियाबाद से आई थी। 


वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हन के परिवार वाले बड़े-बड़े सूटकेस लेकर आते हैं और उनमें से नकदी निकालकर दूल्हे के परिवार को देते हैं। इस मामले में प्रशासन का कहना है कि शादी-विवाह एक निजी मामला है। अगर किसी पक्ष से कोई शिकायत मिलती है तो जांच की जाएगी।


निकाह में जूता चुराने पर 11 लाख, दूल्हे को दहेज में मिले इतने रुपए की जानकर हो जाएंगे हैरान; वीडियो वायरल

टैग्स