ब्रेकिंग
नेपाल में बाढ़ से तबाही: भारत ने बढ़ाए मदद के हाथ, पीएम बालेन साह ने जताया आभारBihar News : नेपाल की आपदा के बाद बिहार में हालात सामान्य, सीएम सम्राट बोले- धीरे-धीरे कम हो रहा खतराBihar News : नेपाल के सैलाब से बिहार में बढ़ी टेंशन! CM सम्राट ने बगहा-वाल्मीकिनगर समेत सीमावर्ती इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षणPatna News : पटना में 60 साल पुरानी लीज खत्म! 432 एकड़ जमीन होगी फ्री-होल्ड, हजारों लोगों को मिलेगा मालिकाना हक?नेपाल में फ्लैश फ्लड, बिहार में बढ़ी टेंशन! गंडक बैराज से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, इन इलाकों पर नजरनेपाल में बाढ़ से तबाही: भारत ने बढ़ाए मदद के हाथ, पीएम बालेन साह ने जताया आभारBihar News : नेपाल की आपदा के बाद बिहार में हालात सामान्य, सीएम सम्राट बोले- धीरे-धीरे कम हो रहा खतराBihar News : नेपाल के सैलाब से बिहार में बढ़ी टेंशन! CM सम्राट ने बगहा-वाल्मीकिनगर समेत सीमावर्ती इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षणPatna News : पटना में 60 साल पुरानी लीज खत्म! 432 एकड़ जमीन होगी फ्री-होल्ड, हजारों लोगों को मिलेगा मालिकाना हक?नेपाल में फ्लैश फ्लड, बिहार में बढ़ी टेंशन! गंडक बैराज से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, इन इलाकों पर नजर

भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा: 6 गुना अधिक जवानों की तैनाती

नेपाल ने भारत सीमा पर अचानक सुरक्षा बढ़ाते हुए नेपाली जवानों की संख्या 6 गुना कर दी है। अवैध घुसपैठ और स्मगलिंग रोकने के लिए सर्च अभियान जारी है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल ने अचानक सुरक्षा कड़ी कर दी है। सीमा पर तैनात सशस्त्र जवानों की संख्या करीब छह गुना तक बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही कई स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध भारतीय सामान भी जब्त किया गया है। वही बॉर्डर पर सर्च अभियान तेज कर दिया गया है। 


नेपाली अधिकारियों के अनुसार, खुली सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है। बैतड़ी, कैलाली और कंचनपुर जैसे जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


बताया जा रहा है कि प्रत्येक सीमा चौकी पर लगभग 60 अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। इनमें से 30 जवान हथियारों के साथ सक्रिय ड्यूटी पर हैं, जबकि 30 जवानों को रिजर्व में रखा गया है। पहले जहां एक चौकी पर 12 से 15 जवान तैनात रहते थे, अब वहां बड़ी संख्या में बल की तैनाती की गई है।


नेपाल सरकार ने इस फैसले के पीछे अवैध घुसपैठ, तस्करी और मानव तस्करी जैसी गतिविधियों को मुख्य कारण बताया है। सशस्त्र प्रहरी बल के अधिकारियों का कहना है कि सीमा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और गैरकानूनी गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए यह कदम जरूरी था।


इसी कार्रवाई के तहत नेपाल के बैतड़ी जिले में पुलिस ने करीब 21 लाख नेपाली रुपये मूल्य का अवैध सामान जब्त किया है। इसमें बड़ी मात्रा में चीनी, मिश्री और अन्य किराना सामग्री शामिल है, जिसे भारत से बिना कस्टम प्रक्रिया के लाया जा रहा था। जब्त सामान को महाकाली कस्टम कार्यालय को सौंप दिया गया है।


नेपाल के गृह मंत्री सुधन गुरुंग और सशस्त्र पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सीमा क्षेत्रों में सख्ती बढ़ाई गई है। आने वाले दिनों में जरूरत के अनुसार और अधिक जवानों की तैनाती की भी संभावना जताई जा रही है।

टैग्स