ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

आज से शुरू होने वाली NEET-UG की काउंसलिंग स्थगित, परीक्षा का पेपर हुआ था लीक

DELHI: देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर जारी विवाद के बीच बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। आज से नीट-यूजी की होने वाली काउंसलिंग को स्थगित कर दिया गया है। जल्द ही काउंसेलिंग की

आज से शुरू होने वाली NEET-UG की काउंसलिंग स्थगित, परीक्षा का पेपर हुआ था लीक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर जारी विवाद के बीच बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। आज से नीट-यूजी की होने वाली काउंसलिंग को स्थगित कर दिया गया है। जल्द ही काउंसेलिंग की नई तारीखों का एलान किया जाएगा।


दरअसल, एनटीए ने मई महीने में नीट-यूजी 2024 परीक्षा का आयोजन किया था। बीते 4 जून को परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के साथ ही उसको लेकर विवाद शुरू हो गया था। अभ्यर्थियों ने परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए पूरे देश में प्रदर्शन किया। पूरे देश में इसको लेकर विवाद बढ़ गया। पेपर लीक का आरोप लगने के बाद बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने मामले की जांच शुरू की।


जांच के दौरान पेपर लीक का खुलासा हुआ और कई लोगों को गिरफ्तारियां हुई। इसके बाद केंद्र सरकार ने जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया। फिलहाल सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। इस बीच मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, हालांकि कोर्ट ने काउंसेलिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था और 1563 संदिग्ध अभ्यर्थियों की के लिए फिर से परीक्षा को आयोजित करने का आदेश दिया।


सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एनटीए ने नीट यूजी के 1563 अभ्यर्थियों के लिए 23 जून को परीक्षा आयोजित की, जिसमें 813 अभ्यर्थी ही शामिल हुए और टॉपर्स की संख्या 67 से घटकर 61 हो गई। इस दौरान एनटीए ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा था कि 6 जुलाई से काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।


हालांकि अब खबर आ रही है कि एनटीए ने काउंसेलिंग पर फिलहाल रोक लगा दी है। अगली सूचना तक नीट यूजी की काउंसलिंग स्थगित रहेगी। शिक्षा मंत्रालय की तरफ से जल्द ही काउंसलिंग की नई डेट जारी की जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी 8 जुलाई से काउंसलिंग शुरू हो सकती है हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।