ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

NEET पेपर लीक मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कुल 38 याचिकाओं पर होगी हियरिंग

DELHI: सुप्रीम कोर्ट में आज नीट परीक्षा के मामले पर सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट कुल 38 अलग-अलग याचिकाएं दायर की गई है, जिनपर सुप्रीम कोर्ट एक साथ सुनवाई करेगा। याचिकाओं में बीते पां

NEET पेपर लीक मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कुल 38 याचिकाओं पर होगी हियरिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: सुप्रीम कोर्ट में आज नीट परीक्षा के मामले पर सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट कुल 38 अलग-अलग याचिकाएं दायर की गई है, जिनपर सुप्रीम कोर्ट एक साथ सुनवाई करेगा। याचिकाओं में बीते पांच मई को हुई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में गड़बड़ी और कदाचार का आरोप और परीक्षा को फिर से आयोजित करने का निर्देश देने वाली याचिकाएं शामिल हैं।


शुक्रवार को केंद्र सरकार और एनटीए ने कोर्ट में कहा था कि गोपनीयता भंग होने के किसी साक्ष्य के बिना इस परीक्षा को रद्द करने बेहद प्रतिकूल असर पड़ेगा। चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पादरीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ परीक्षा से जुड़ी 38 याचिकाओं पर आज सुनवाई करेगी। 


एनटीए ने इसी साल पांच मई को परीक्षा आयोजित की थी जिसमें करीब 24 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद से ही इसपर सवाल उठने लगा और परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए पूरे देश में छात्रों ने हंगामा किया। इसके बार परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अदालतों में मामले दायर किए गए। परीक्षा में हुई धांधली की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा गया है।