ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

NEET पेपर लीक केस : केंद्र सरकार ने बनाई हाई लेवल कमेटी : दो महीने में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश

DELHI: नीट पेपर लीक कांड को लेकर देशभर में मचे घमासान के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता लाने के लिए विशे

NEET पेपर लीक केस : केंद्र सरकार ने बनाई हाई लेवल कमेटी : दो महीने में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: नीट पेपर लीक कांड को लेकर देशभर में मचे घमासान के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता लाने के लिए विशेषज्ञों की एक हाई लेवल कमेटी का गठन किया है। 


इसरो के पूर्व चेयरमैन डॉ. के. राधाकृष्णन को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। यह केंद्रीय कमेटी परीक्षा की प्रक्रियाओं में सुधार, डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल में सुधार और एनटीए के स्ट्रक्चर पर काम करेगी और दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को सौंपेगी।


हाई लेवल कमेटी में एम्स के जाने-माने पूर्व निदेशख डॉ.रणदीप गुलेरिया, हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. बीजे राव, आईआईटी मद्रास के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. ए राममूर्ति के, पीपल स्ट्रांग के सह संस्थापक पंकज बंसल, आईआईटी दिल्ली के छात्र मामलों के डीन आदित्य मित्तल और संयुक्त शिक्षा सचिव गोविंद जायसवाल शामिल हैं।


केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह कमेटी परीक्षा प्रक्रिया का विश्लेषण करेगी और उसमें सुधार के उपाय बताएगी। इसके साथ ही एनटीए की मौजूदा डेटा सुरक्षा प्रक्रिया और प्रोटोकॉल का मूल्यांकन कर उसमे सुधार की सिफारिश भी करेगी। कमेटी एनटीए के सभी पदाधिकारियों की भूमिका और उनकी जिम्मेदारियों की भी जांच करेगी और दो महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।