ब्रेकिंग
Bihar Latest News : मुंबई से घर लौट रहा था परिवार, लेकिन नवादा पहुंचने से पहले उजड़ गई दुनिया! औरंगाबाद में पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत...✦Supreme Court Gold Ruling : घर में 500 ग्राम सोना है तो जान लें सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला! शादीशुदा महिलाओं को भी बताना होगा सोने का स्रोत, बिहार के केस में बड़ा आदेश✦Anant Singh : 'अब कभी JDU में नहीं जाएंगे...', अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ऐसी बात, नीरज कुमार से अदावत की वजह भी बताई✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था✦Bihar Latest News : मुंबई से घर लौट रहा था परिवार, लेकिन नवादा पहुंचने से पहले उजड़ गई दुनिया! औरंगाबाद में पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत...✦Supreme Court Gold Ruling : घर में 500 ग्राम सोना है तो जान लें सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला! शादीशुदा महिलाओं को भी बताना होगा सोने का स्रोत, बिहार के केस में बड़ा आदेश✦Anant Singh : 'अब कभी JDU में नहीं जाएंगे...', अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ऐसी बात, नीरज कुमार से अदावत की वजह भी बताई✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था

NEET पेपर लीक पर सरकार का सख्त रुख: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- दोषियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे

NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सख्त बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोषियों को पाताल से भी ढूंढ निकाला जाएगा और परीक्षा 21 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी।

NEET Paper Leak
नीट पेपर लीक पर बोले प्रधान
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक कांड ने पूरे देश को झकझोर दिया है, जिससे छात्रों के बीच भारी गुस्सा देखा जा रहा है। इस विवाद के बीच पहली बार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मीडिया के सामने आए और सख्त संदेश दिया कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।


प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ही NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नई परीक्षा तारीखों की घोषणा कर दी थी। इसके अनुसार, छात्र 21 जून को दोबारा परीक्षा देंगे। एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों की जानकारी जल्द ही NTA द्वारा जारी की जाएगी।


शिक्षा मंत्री ने कहा कि पेपर लीक की जानकारी मिलने के बाद 3–4 दिन का समय लिया गया और फिर परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया ताकि किसी छात्र को नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि सरकार की लड़ाई परीक्षा माफियाओं के खिलाफ है और दोषियों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है, जो पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कर रही है।


उन्होंने आगे कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में शून्य त्रुटि (Zero Error) सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। एनटीए हर साल करीब एक करोड़ छात्रों की परीक्षा आयोजित करती है और छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े, इसका भी ध्यान रखा जाएगा।


एनटीए ने यह भी निर्णय लिया है कि छात्रों को उनकी पसंद के शहर में परीक्षा देने का एक और अवसर दिया जाएगा। जांच में यह सामने आया है कि “गेस पेपर” के नाम पर असली प्रश्नपत्र के सवाल बाहर पहुंचाए गए थे।


सरकार ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा माफिया के कारण किसी भी ईमानदार छात्र का हक नहीं छीना जाएगा। साथ ही अगले साल से NEET UG परीक्षा को ऑनलाइन कराने की योजना भी बनाई जा रही है, ताकि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता