ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

NEET पेपर लीक मामला: सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, केंद्र सरकार ने धांधली से किया था इनकार

DELHI: विवादों से घिरे नीट परीक्षा के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ 40 से अध

NEET पेपर लीक मामला: सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, केंद्र सरकार ने धांधली से किया था इनकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: विवादों से घिरे नीट परीक्षा के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ 40 से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। इससे पहले केंद्र सरकार ने हलफनामा दायर कर परीक्षा में धांधली से इनकार किया था। 


दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में पिछली सुनवाई 11 जुलाई को होनी थी। नीट की परीक्षा रद्द होगी या नहीं इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट को फैसला लेना था लेकिन सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस जे बी पादरीवाला और जस्टिस मनोज मिश्र की पीठ ने केंद्र सरकार और एनटीए की तरफ से दायर हलफनामा पर जवाब दाखिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को मोहलत देते हुए सुनवाई को टाल दिया था।


नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया गया है। केंद्र सरकार ने हलफनामा में आईआईटी मद्रास का हवाला देते हुए कहा है कि उसे नीट परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के सबूत नहीं मिले हैं, ऐसे में उसे दोबारा परीक्षा की जरूरत नहीं लगती है।


सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा था कि उसे परीक्षा के संचालन में कथित अनियमितताओं की जांच में हुई प्रगति पर सीबीआई की तरफ से एक रिपोर्ट प्राप्त हुई है। पीठ ने केंद्र सरकार और एनटीए की तरफ से दायर हलफनामा पर जवाब दाखिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को मोहलत देते हुए सुनवाई को टाल दिया था, जिसपर आज सुनवाई होगी।