ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

NCB की बड़ी कार्रवाई,बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन को लेकर मुंबई और गोवा में छापेमारी जारी

DESK :इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से आ रही है, जहां सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद एनसीबी आज सुबह से एक्शन में है. एनसीबी ड्रग्स पैडलर के खिलाफ ब

 NCB की बड़ी कार्रवाई,बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन को लेकर मुंबई और गोवा में छापेमारी जारी
Anamika
2 मिनट

DESK :इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से आ रही है, जहां सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद एनसीबी आज सुबह से एक्शन में है. एनसीबी ड्रग्स पैडलर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने में लगा हुआ है.

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है एनसीबी की टीम मुंबई और गोवा में बड़े पैमाने पर छापेमारी कर रही है. खबर के मुताबिक यह छापेमारी  बॉलीवुड में ड्रग कनेक्शन को लेकर इस रेड को अंजाम दिया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि  एनसीबी ड्रग मामले में अभी तक जिन-जिन भी लोगों से पूछताछ की है, उन्होंने इस पूरे नेटवर्क की जानकारी एनसीबी के अधिकारियों को दी है. अभी इस मामले और भी बड़े चेहरे सामने आ सकते हैं, इतना ही नहीं एनसीबी के गिरफ्त में भी कई लोग आ सकते हैं.

मुंबई गोवा में जो रेड चल रही है वो गिरफ्तार ड्रग्स डीलर अनुज केशवानी की निशानदेही पर चल रही है. सभी 6 लोकेशन में ज्यादातर रेड्स ड्रग पेडलर के यहां चल रही है. इस दौरान दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया है. अनुज ने पूछताछ में कई नामों का खुलासा किया था, जिसके बाद से एनसीबी एक्शन में है.  बता दें कि अनुज की गिरफ्तारी कैजान इब्राहिम के निशानदेही पर की गई थी.