ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

नए साल के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका, जानिए.. कितना महंगा हुआ LPG सिलेंडर

DESK: देश में पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों को नए साल के पहले दिन ही महंगाई का जोरदार झटका लगा है। तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में एक बार फिर से बढ़ोतरी क

नए साल के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका, जानिए.. कितना महंगा हुआ LPG सिलेंडर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: देश में पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों को नए साल के पहले दिन ही महंगाई का जोरदार झटका लगा है। तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में एक बार फिर से बढ़ोतरी कर दी है। जिससे लोगों का बजट बिगड़ने वाला है और इसका सीधा असर उनकी जेबों पर पड़ने वाला है। हालांकि राहत की बात है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।


दरअसल, साल 2023 के शुरू होने के साथ ही तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी है। 19 किलो वाले नीले रंग के कमर्शियल सिलेंडर पर तेल कंपनियों ने 24 से 25 रूपए तक की बढोतरी की है। वैसे बीते साल डॉमेस्टिक गैस सिलेंडर की कीमत में 4 बार इजाफा देखने को मिला था, लेकिन जुलाई 2022 के बाद से कोई बदलाव नहीं आया था।


हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर पर दाम नहीं बढ़ने से आम आदमी को थोड़ी राहत जरूर मिली है। बता दें कि कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल रेस्टोरेंट, हलवाई और शादी समारोहों के दौरान किया जाता है। कमर्शियल सिलेंडर पर प्रति सिलेंडर 25 रुपए बढ़ोतरी से होटलों और रेस्टूरेंट में खाना खाने वाले लोगों का जयका जरूर बिगड़ने वाला है।