ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन: सुरक्षा बलों ने 12 को मार गिराया, सीएम ने दी बधाई

DESK: सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पिडिया इलाके में 12 नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान दो जवानों के घायल होने की खबर है।

नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन: सुरक्षा बलों ने 12 को मार गिराया, सीएम ने दी बधाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पिडिया इलाके में 12 नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान दो जवानों के घायल होने की खबर है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस बड़ी कामयाबी के लिए सुरक्षा बलों को बधाई दी है।


नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए इस अभियान में सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा की डीआरजी और कोबरा फोर्स की 210 बटालिएन और एसटीएफ के जवानों ने नक्सलियों से मोर्चा लिया और एक के बाद एक 12 नक्सलियों को मार गिराया। इस दौरान चलाए गए सर्च ऑपरेशन में नक्सलियों द्वारा छीपाकर रखे गए भारी मात्रा में गोला बारूद को सुरक्षा बलों ने बरामद किया है।


मुठभेड़ की जानकारी देते हुए दक्षिण बस्तर के पुलिस उप महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप ने कहा है कि इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है और पुलिस बल अभी भी जंगल में है। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ को जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अंजाम दिया है। सुबह से लेकर शाम तक कई बार सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।


छत्तीसगढ़ पुलिस की इस बड़ी कामयाबी पर राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, बीजापुर जिले के गंगालूर इलाके में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। नक्सलियों के 12 शव मिले हैं। मैं अपने जवानों और वरिष्ठ अधिकारियों को बधाई देता हूं।