ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

नवाब मलिक को ED ने किया गिरफ्तार, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद से कनेक्शन का आरोप

DESK: महाराष्ट्र की राजनीतिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। एनसीपी के प्रवक्ता व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नवाब मलिक को ईडी ने गिरफ्तार किया है। अंडरवर्ल्ड से र

नवाब मलिक को ED ने किया गिरफ्तार, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद से कनेक्शन का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: महाराष्ट्र की राजनीतिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। एनसीपी के प्रवक्ता व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नवाब मलिक को ईडी ने गिरफ्तार किया है। अंडरवर्ल्ड से रिश्तों के आरोप में पूछताछ के बाद गिरफ्तारी हुई। बता दें कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर ने लिया था। सुबह ही उन्हें मुंबई स्थित ईडी के दफ्तर में पूछताछ के लिए लाया गया था।  


महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया है। सूत्रों की माने तो ईडी की पूछताछ में नवाब मलिक अधिकारियों का सहयोग नहीं कर रहे थे। इसी कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया है। मलिक को गिरफ्तार करने के बाद ED की टीम अस्पताल ले गई जहां मेडिकल जांच के बाद उन्हें स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश किया जाएगा।


गिरफ्तारी के बाद जब मलिक को ED दफ्तर के बाहर लाया गया तब उन्होंने बाहर निकलते हुए हाथ उठाकर जोरदार पंच के साथ हवा में लहराया। घर से ईडी दफ्तर तक चेहरे पर बड़ी मुस्कान बनी रही। मलिक मीडिया की तरफ हाथ उठाकर लहराते भी रहे। मेडिकल जांच के लिए अस्पताल जाने के दौरान मलिक ने मीडिया से कहा कि डरेंगे नहीं, लड़ेंगे और जीतेंगे। ईडी सूत्रों का कहना है कि नवाब मलिक कई सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, इस वजह से उन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया। संभावना है कि आज ही उन्हें कोर्ट में पेश किया जा सकता है। 

टैग्स