ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पानी से निकल रहे पैसे! नाले में बह रहे थे पांच सौ के हजारों नोट, लोगों में लूटने की मच गई होड़

DESK: महाराष्ट्र के सांगली जिले में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति बन गई जब लोगों ने आटपाड़ी के नाले में पांच-पांच सौ के हजारों नोटों को बहता देखा। नाले में पांच सौ का नोट बहता देख लोग ब

पानी से निकल रहे पैसे! नाले में बह रहे थे पांच सौ के हजारों नोट, लोगों में लूटने की मच गई होड़
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: महाराष्ट्र के सांगली जिले में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति बन गई जब लोगों ने आटपाड़ी के नाले में पांच-पांच सौ के हजारों नोटों को बहता देखा। नाले में पांच सौ का नोट बहता देख लोग बेकाबू हो गए और उनमें नोट बटोरने की होड़ मच गई। भारी भीड़ नाले में उतर गई और जिसके हाथ जितने नोट लगे वह उठाकर ले गया।


दरअसल, शनिवार को आटपाड़ी के नाले के पास लगने वाले सप्ताहिक बाजार में लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान किसी की नजर नाले में बह रहे पांच सौ के नोटों पर पड़ी। देखते ही देखते यह बाद जंगल में लगी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और लोग नोट बटोरने के लिए नाले में उतर गए।


नोट को बटोरने के दौरान लोगों को गंदगी का भी ख्याल नहीं रहा और जिसके हाथ जितने नोट लगे उसने उठा लिया। एक अनुमान के मुताबिक लोगों ने करीब ढाई लाख के नोट नाले से बरामद किए थे। सभी पांच सौ के नोट असली बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को खदेड़ दिया और नाले से नोटों को निकाल रही है।