ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नहीं रद्द होगा करोड़ों राशनकार्ड, सरकार ने किया ये बदलाव

DELHI : अगर आप भी राशनकार् धारी है तो आपके लिए एक राहत भरी खबर है. केंद्र सरकार ने राशन कार्ड को आधार से लिंक करने की समय सीमा बढ़ा दी गई है.सरकार के इस फैसले के बाद करोड़ों

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI :  अगर आप भी राशनकार् धारी है तो आपके लिए एक राहत भरी खबर है. केंद्र सरकार ने राशन कार्ड को आधार से लिंक करने की समय सीमा बढ़ा दी गई है.सरकार के इस फैसले के बाद करोड़ों राशनकार्डधारकों को इसका लाभ मिलेगा.

 बता दें कि खाद्य मंत्रालय ने राशन कार्ड को आधार से लिंक करने की समय सीमा को बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया है. इससे ऐसे लोगों को राहत मिलेगी जिन्होंने अभी तक अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है. सरकार ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब कई लोगों को उनकी राशन कार्ड का रद्द होने का खौफ सता रहा था. सरकार के इस फैसले के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है. बता दें कि अब तक करोड़ों राशनकार्ड धारक ऐसे हैं जिन्होंने राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया है. लिंक कराने की समय सीमा बढ़ाकर 30 सितंबर 2020 तक कर दी गई है. इसका साफ मतलब है कि आप अपने राशन कार्ड को आधार से 30 सितंबर तक लिंक करा सकते हैं. 

बता दें कि कोरोना संकट की वजह से देश में  बीते 25 मार्च से ही लॉकडाउन है. लॉकडाउन की अवधि तीसरी बार बढ़ाकर 17 मई तक कर दी गई है. इस दौरान खाद्य पदार्थ का संकट ना हो इससे बचने के लिए सरकार ने 3 महीने तक के लिए कुल 15 किलो फ्री राशन देने का ऐलान किया था. इसी बीच राशन कार्ड रद्द होने की बात फैलने से लोग परेशान थे. लेकिन सभी के लिए सरकार ने राहत का ऐलान कर दिया है.