ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

गांव में मातम: नहाने के दौरान तालाब में डूबे 8 बच्चे, 5 की मौत, 3 को ग्रामीणों ने बचाया

DESK: गहरे तालाब में गांव के 8 बच्चे नहाने के लिए गये थे लेकिन इसी बीच सभी आठ बच्चे तालाब में डूब गये। बच्चों को डूबता देख ग्रामीणों ने तालाब में छलांग लगा दी जिसके बाद 3 बच्च

गांव में मातम: नहाने के दौरान तालाब में डूबे 8 बच्चे, 5 की मौत, 3 को ग्रामीणों ने बचाया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: गहरे तालाब में गांव के 8 बच्चे नहाने के लिए गये थे लेकिन इसी बीच सभी आठ बच्चे तालाब में डूब गये। बच्चों को डूबता देख ग्रामीणों ने तालाब में छलांग लगा दी जिसके बाद 3 बच्चों को काफी मशक्कत के बाद बचा लिया गया लेकिन 5 बच्चों को बचा पाने में कामयाब नहीं हुए। पानी में डूबने से पांचों बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी। 


इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। यह हदृय विदारक घटना यूपी के रायबरेली स्थित बांसी रिहायक के डेरा गांव की है जहां शनिवार का दिन तीन परिवारों के लिए काला दिन साबित हुआ। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


बताया जाता है कि घटना के वक्त लोग धान की रोपाई में लगे थे इसी बीच तीन घर के 8 बच्चे नहाने के लिए तालाब में कूद गये जिसमें से 5 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गयी जबकि तीन को ग्रामीणों ने बचा लिया। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स